होशियारपुर जिला और सैशन जज ने सेंट्रल जेल का किया औचक दौरा

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 05:09 PM (IST)

होशियारपुर: जिला और सैशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल द्वारा आज केंद्रीय जेल का औचक दौरा किया गया। इस दौरे दौरान सी.जे.एम. कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी भी साथ थे।

इस दौरान जेल में बंद कैदी/हवालातियों की समस्याओं को सुना गया और मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी भी जानकारी ली गई। इसी तरह जेल में कैदियों को दिए जाने वाले खाने संबंधी रसोई घर का जायजा लिया गया और कैदियों की मुश्किलें भी सुनी गईं। इस अवसर पर अनुराग कुमार आजाद सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल, तेजपाल सिंह डिप्टी सुपरिटेंडेंट, अमृतपाल डिप्टी सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल और पवन कुमार पी.एल.वी. उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal