होशियारपुर हादसे के मृतकों को मिलेगा 1-1 लाख, घायलों को 25-25 हजार

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 10:48 PM (IST)

होशियारपुर (जैन): होशियारपुर के शहरी इलाके में आज हुई एक दुर्घटना में 10 मृतकों के आश्रितों को पंजाब सरकार की पॉलिसी के मुताबिक 1-1 लाख रुपए की अनुदान राशि भेंट की जाएगी। 



उक्त जानकारी देते डी.सी. ईशा कालिया ने बताया कि इस दुर्घटना में घायलों को भी 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वे आज सायं दुर्घटना में घायल लोगों का कुशलक्षेम पूछने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची। इस मौके एस.डी.एम अमित सरीन भी उनके साथ थे। 



डी.सी. ने सिविल सर्जन डा. रेणु सूद, एस.एस.ओ विनोद सरीन से घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा इलाज संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डी.सी. ने कहा कि घायलों का अस्पताल में पूर्णतया नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।

Mohit