होशियारपुर में बड़ी वारदात, प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 10:05 PM (IST)

चब्बेवाल(गुरमीत): थाना चब्बेवाल के अर्तगत गांव सिंहपुर मे बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका का बेरहमी से पीट-पीट कर कत्ल कर दिया। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव एवं दोषी को काबू कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
               

जानकारी के अनुसार सतिंदर कौर (35) निवासी जगतपुर थाना बलाचौर की शादी लगभग 18 वर्ष पहले गांव सिंघपुर थाना चब्बेवाल जिला होशियारपुर के सुखविंदर सिंह पुत्र सेवा सिंह के साथ हुई थी। गांव वासियों के अनुसार मृतक सतिंदर कौर की शादी के बाद गांव सिंघपुर के लखविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह के साथ प्रेम संबंध बन गए। जिस कारण घर मे लड़ाई-झगड़ा रहने लगा। पंचायत में लगभग ढाई साल पहले दोनों पति-पत्नी ने अलग रहने का फैसला कर लिया। तीनों बच्चों का भी बटवारा कर लिया गया। बड़े दो बच्चे (लड़का-लड़की) पिता के पास रहेंगे और छोटा बेटा मां के पास रहेगा। पंचायत में यह भी फैसला किया गया कि दोनों प्रेमी गांव सिंहपुर मे नहीं रहेंगे मगर वह गांव सिंघपुर में ही रह रहे थे।

गांव वासियों ने बताया कि इन दोनों का भी हमेशा झगड़ा ही रहता था और बीती रात भी लखविंदर सिंह के घर से पहले लड़ाई होने की अवाजें आती रहीं और बाद मे आधी रात से लेकर सुबह तक मृतका की चीखों की आवाजें सुनाई देती रहीं। सुबह होते ही लखविंदर सिंह ने पड़ोस में बताया कि सतिंदर की मौत हो गई है। लोगों ने तुरंत थाना चब्बेवाल को सूचित किया। मौके पर पहुचे थाना प्रभारी बलविंदर सिंह व पुलिस पार्टी ने लखविंदर से पूछताछ की और वह मान गया कि सतिंदर को उसी ने ही मारा है। थाना चब्बेवाल पुलिस ने केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

Punjab Kesari