अस्पताल में सेवाओं का बदला समय, लोग दें ध्यान

punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 11:54 AM (IST)

चंडीगढ़ (मनप्रीत): स्वास्थ्य विभाग ने गर्मियों के चलते अस्पतालों के समय में बदलाव किया है। इसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर 32 और साउथ कैंपस, सेक्टर 48 शामिल हैं। 16 मई से 23 जुलाई तक सेक्टर-32 में सुबह 7 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन, ओ.पी.डी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।

इसी प्रकार ब्लड कलेक्शन केन्द्र का समय प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जी.एम.सी.एच.-48 में ओ.पी.डी. का समय प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक, ब्लड कलेक्शन सेंटर प्रातः 9 से 11 बजे तक रहेगा। आपातकालीन स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News