बादल परिवार के कितने सदस्य पहुंचेगे विधानसभा, फैसले पर लगी सबकी नजरें

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 11:49 AM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार मैदान में थे जिनमें सबसे ज्यादा संख्या बादल परिवार के सदस्यों की है क्योंकि खुद प्रकाश सिंह बादल के साथ उनके बेटे सुखबीर बादल तो चुनाव लड़ ही रहे हैं बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह केरो, भतीजे मनप्रीत बादल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा बादल के करीबी रिश्तेदार विक्रम मजीठिया व उनकी पत्नी ने भी किस्मत आजमाई है। अब सबकी नजरें 10 मार्च को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई हैं कि बादल परिवार के कितने सदस्य एक साथ विधानसभा पहुंचेगे। इनमें से प्रकाश सिंह बादल के अलावा मनप्रीत बादल व विक्रम मजीठिया मौजूदा विधायक हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila