जानिए कितना ताकतवर है S-400 मिसाइल सिस्टम, जिसने Jalandhar सहित 15 जगहों पर हमले किए नाकाम

punjabkesari.in Thursday, May 08, 2025 - 04:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऑपरेशन सिन्दूर  के बाद पाकिस्तान इतना बौखला गया है कि उसने कल देर रात जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, अवंतीपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, नाल, फुलड़ी, भुज, उत्तरलाई में हमले की कोशिश की है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें भारत ने एस-400 मिसाइल प्रणाली से विफल कर दिया। भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान द्वारा दागी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। 

PunjabKesari

क्या है S-400 मिसाइल और कितनी शिक्ताशाली ?

एस-400 मिसाइल को भारत की सबसे घातक और शक्तिशाली वायु रक्षा प्रणाली माना जाता है। यह प्रणाली भारत को किसी भी हवाई हमले से बचाने में कारगर है। 2018 में भारत ने रूस से करीब 5 अरब डॉलर में इसे खरीदने का सौदा किया था। जिसके बाद भारत ने रूस से मिसाइलों की 5 यूनिट खरीदी हैं। कहा जाता है कि इसकी मारक क्षमता इतनी घातक है कि यह उन्नत लड़ाकू विमानों को भी मार गिरा सकता है। यह मिसाइल ऐसी है कि अगर पाकिस्तान या चीन परमाणु हमला करने की कोशिश भी करता है तो एस-400 उस हमले को भारत पहुंचने से पहले ही नष्ट कर सकता है।

PunjabKesari

एस-400 मिसाइल को दुश्मन के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है और इसकी स्थिति स्थिर नहीं है। इसीलिए इसका आसानी से पता नहीं लगाया जा सकता। इसमें लगा रडार बहुत उन्नत है। इसकी मिसाइलें 400 किलोमीटर की दूरी तक हमला कर सकती हैं। एस-400 एक बार में 72 मिसाइलें दाग सकता है। यह मिसाइल माइनस 50 डिग्री से लेकर माइनस 70 डिग्री तक काम कर सकती है। एस-400 मिसाइल 100 फीट से लेकर 40,000 फीट तक के लक्ष्यों को आसानी से पकड़ कर मार गिरा सकती है। इस मिसाइल को कहीं भी ले जाकर नष्ट करना आसान नहीं है।

PunjabKesari

कितना शक्तिशाली है पाकिस्तान का शाहीन-3?

वहीं अगर पाकिस्तान के शाहीन-3 की बात करें तो शाहीन-3 बहु-चरणीय ठोस ईंधन रॉकेट द्वारा संचालित होता है। इस मिसाइल का परीक्षण 9 अप्रैल 2022 को किया गया। पाकिस्तान ने इस मिसाइल को सफल घोषित किया। इसे पाकिस्तान की सबसे खतरनाक मिसाइल कहा जाता है, जिसकी मारक क्षमता 2750 किलोमीटर तक है। बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान ने इस मिसाइल को और अपडेट किया है, जिससे इसकी मारक क्षमता और बढ़ गई है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, लेकिन भारत के एस-400 के आसपास भी नहीं है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News