पंजाब के कुछ मंत्रियों ने खोला फुल्का के खिलाफ मोर्चा

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 10:20 PM (IST)

चंडीगढ़ः बरगाड़ी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता एच.एस. फुल्का के विधानसभा से इस्तीफा देने को ‘राजनीतिक शगूफा‘ करार देते हुए पंजाब के कुछ मंत्रियों ने कहा कि फुल्का के इस कदम का मकसद राज्य में उनकी कम हो रही राजनैतिक मौजूदगी के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। फुल्का ने विधानसभा में बरगाड़ी बेअदबी मुद्दा उठाने वाले कांग्रेस विधायकों समेत सभी विधायकों को कल इस्तीफा देने के लिए कहा था। 

आज यहां एक संयुक्त बयान में तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने फूल्का पर विधायकों को इस्तीफे के लिए उकसाने को लेकर निशाना साधा। इन मंत्रियों ने कहा कि अगर फूलका सचमुच इस मुद्दे और इसके प्रभाव बारे चिंतित थे तो उन्हें केंद्र सरकार के दिए पद्मश्री को वापस करना चाहिए था क्योंकि केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो पर बरगाड़ी मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दबाव डाला था।

उन्होंने कहा कि फुल्का की तरफ से सदन से इस्तीफा देना और दूसरे विधायकों को भी ऐसा करने के लिए कहना, राज्य की कांग्रेस सरकार की तरफ से बरगाड़ी और इसके साथ जुड़े मामलों को तकर्पूर्ण निष्कर्ष तक ले जाने की कोशिशों से लोगों का ध्यान हटाने का एक प्रयास है।

Mohit