जितना बड़ा कातिल, उतना बड़ा पद देती है कांग्रेसःफूलका

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 04:49 PM (IST)

नई दिल्लीः कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर विधायक एच.एस. फूलका भड़क गए हैं।  उन्होंने पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी को शीशा दिखाते कहा कि जितना बड़ा कातिल हो कांग्रेस उसको उतना बड़ा पद देती है।  कमलनाथ  का नाम 84 के दंगों में नाम आया है। फिर भी कांग्रेस उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि 84 दंगों की रिपोर्ट के मुताबि  जिस भीड़ ने 2 सिखों को मारा था उसके लीडर कमलनाथ थे। हाईकोर्ट के फैसले के बाद कमलनाथ के खिलाफ केस बनता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को इस मामले पर स्टैंड लेना चाहिए।

swetha