फूलका का नया मिशन भी अच्छा: तृप्त बाजवा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 08:42 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे चुके नेता एस.एस. फूलका की ओर से नया ग्रुप बना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के मुद्दे पर अभियान शुरू करने की सराहना की है। 

उन्होंने कहा कि फूलका का मिशन अच्छा है। फूलका को अच्छे इंसान बताते हुए बाजवा ने कहा कि पहले भी 1984 के कत्लेआम के पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने के लिए बढिय़ा मिशन शुरू किया था। उन्होंने अब एस.जी.पी.सी. को गलत लोगों के हाथों से आजाद करवाने के लिए नए मिशन के तहत अभियान चलाने की घोषणा की है और कांग्रेस का भी यही मिशन है।

बाजवा का कहना है कि एस.जी.पी.सी. में इस समय महंत किस्म के लोग काबिज हैं जिनसे सिखों ने बड़ी जद्दोजहद करके कब्जे छुड़वाए थे और कुर्बानियां दी थीं। अब भी ऐसे लोग ही गुरुद्वारों के प्रबंध पर काबिज हैं और उसे खत्म करने के लिए सिख धर्म के प्रसार के लिए बड़े अभियान की जरूरत है। बाजवा ने फूलका को नए मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Vatika