इंसानियत शर्मसार, लड़की के साथ नौजवान ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 12:52 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जालंधर के सिविल अस्पताल में परशुराम कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि जब वह अपने काम से घर वापस आई तो उसकी बेटी उसे चाय दे कर अपने कमरो में पढ़ने चली गई। उसके बाद करन नाम का लड़का जो बचिंत नगर का रहने वाला है, उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने लग पड़ा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके इलावा बाहर गली में उसके साथ काफी मारपीट भी की। 

यह भी पढ़ें : बलायंड इंस्टीट्यूट में पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी, नेत्रहीनों को लेकर कही यह बात

पीड़िता की मां ने बताया कि करन नाम का लड़का पहले भी गली में काफी बार चक्कर लगाता था तो उसकी बेटी ने मना भी किया था। लड़के ने कहा था कि वह इस तरह ही यहां घुमेंगा और उसका मामा प्रधान है, जो करना है कर लो। इसके साथ बताया कि जब उसे सिविल अस्पताल लेकर आए तो लड़की की हालत काफी नाजुक थी और डाक्टरों की तरफ से यह कहा जा रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है।

यह भी पढ़ें : एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने लड़की के पिता को ऐसे दी दर्दनाक मौत

फिलहाल डाक्टरों द्वारा चैकअप किया जा रहा है इसके साथ ही मौके पर आए पुलिस अधिकारी करतार सिंह की तरफ से कहा जा रहा है कि लड़की की हालत नाजुक है और जैसे ही लड़की की हालत में सुधार होता है तो बयान दर्ज किए जाएंगे और डाक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक आगे की वाली कार्यवाही आरंभ की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News