चंडीगढ़ में उमस भरी गर्मी, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 04:15 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): पिछले 2 दिनों से शहर में रुक-रुक कर बारिश का होना जारी है। दिन के समय उमस के कारण गर्मी का एहसास ज़्यादा हो रहा है। शनिवार को शहर में 15 एम.एम. बारिश पड़ी, वही रविवार सुबह से शाम तक 5 एम.एम. बारिश दर्ज की गई है । शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सैल्सियस रहा व निचला तापमान 24.5 डिग्री रिकार्ड किया जो कि आम से 1 डिग्री ज़्यादा है। विभाग के अनुसार शहर में वेस्टर्न डिस्टरबैंस सक्रिय है, जिस कारण सुबह बारिश पड़ी। आने वाले 3 दिनों में बारिश पड़ने की संभावना है।

पिछले 2 महीनों के मुकाबले अगस्त में अब तक अच्छा बारिश पड़ी है। 4 अगस्त को अब तक का सब से ज़्यादा 55.4 एम.एम. बारिश पड़ी थी। अब तक कुल 173.3 एम.एम. बारिश दर्ज की गई है। हालांकि बारिश आम से कम माइनस में चल रही है। पिछले दोनों महीने जून और जुलाई में बारिश पिछले साल के मुकाबले कम पड़ी है।

पूरे मानसून की बात करें तो अब तक 600.1 एम.एम. बारिश पड़ी है। आम बारिश 665.2 एम.एम. को माना जाता है परन्तु अब तक बारिश 65.1 माईन्स चल रही है। हालाँकि सितम्बर का महीना अभी बाकी है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak