कांग्रेस और अकाली दल को झटका, सैंकड़ों नौजवान भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 09:54 AM (IST)

पटियाला : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राज्य प्रधान कंवर वीर सिंह टोहड़ा के नेतृत्व में आज हुए 2 बड़े समागमों के मौके पर सैंकड़ों नौजवान कांग्रेस और अकाली दल को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इतनी बड़ी तादाद में नौजवानों का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस और अकाली दल के लिए बड़ा झटका है।

मोहाली और बरनाला में हुए बड़े समागमों को संबोधित करते हुए भाजपा यूथ विंग के राज्य प्रधान कंवर वीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि पंजाब के नौजवान भी अब पूरी तरह भाजपा के साथ हैं, जिससे स्पष्ट है कि जहां देश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी, वहीं राज्य की 13 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार ही बड़ी जीत प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर समागमों को विशेष तौर पर राज्य उप प्रधान सुभाष शर्मा, राज्य उप प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, जिला मोहाली प्रधान संजीव विशिष्ट, नितिन गर्ग और अन्य नेताओं ने भी समागमों का नेतृत्व करते विशेष तौर पर समागम को संबोधित किया। कंवर वीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि राज्य को 2 रिवायती पार्टियों कांग्रेस व अकाली दल ने खूब लूटा है और अब उनकी तर्ज पर ही आम आदमी पार्टी चल रही है जिसने 10 महीनों में पंजाब को 50 साल पीछे कर दिया है।

राज्य उप प्रधान सुभाष शर्मा, केवल सिंह ढिल्लों, नितिन गर्ग और अन्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश शानदार ढंग के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस, अकाली दल समेत अन्य पाॢटयों का कोई भी राजसी भविष्य नहीं है इसलिए देश के लोग फिर मोदी सरकार देखना चाहते हैं। इस मौके पर तलविन्दर सिंह, वरिन्दर सिंह, रणदीप सिंह बग्गा, भगवान सिंह गग्गी, सन्नी टोहड़ा, अमरिन्दर सिंह, जतिन सूद सहित अन्य भी नेता उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash