खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 05:31 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव भडाना में पति-पत्नी पर पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। उक्त आरोप में पुलिस ने पीड़ित की बुआ उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दोनों नामजद आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों का तबादला

सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता धर्मप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव भडाना ने पुलिस को कहा कि उसकी बुआ का लड़का अर्शदीप उर्फ ​​आकाश पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव चूचक 3-4 दिन पहले किसी लड़की को भगाकर अपने घर ले आया था और 27 फरवरी 2024 को उन्होंने उसे घर से बाहर भेज दिया। इस दौरान  उसकी बुआ और उसके लड़के जाते-जाते उन्हें धमकी दी।

यह भी पढ़ें : Holiday Alert: सोमवार को बंद रहेंगे School-कॉलेज, जानें कहां और क्यों...

शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 फरवरी को सुबह करीब 3 बजे उसकी बुआ का लड़का अर्शदीप उनके घर की दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया और उसने शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी पूनम पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसी बीच शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर आग बुझाई और उन्हें मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Kamini