मोगा में बड़ी वारदात, पति ने बेरहमी से किया पत्नी का कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2020 - 10:14 AM (IST)

मोगा (गोपी): मोगा के गांव लंडेके में गत रात बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक पति द्वारा तेजधार हथियारों से अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल किया गया।

मृतक की पहचान सरबजीत कौर (40) के रूप में हुई है, जिसकी 2बेटियां और एक बेटा है। हत्या के असली कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही लग सकेगा। फ़िलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Vatika