पति ने आशिक के साथ रंगे हाथों पकड़ी पत्नी, दोनों को दी रोंगटे खड़े करने वाली मौत (तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2020 - 11:40 AM (IST)

बठिंडा (विजय): जिले के गांव ढिपाली में पति ने अपने बडे भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी एवं उसके प्रेमी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान मनप्रीत कौर एवं रजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जो दोनों रिश्तें में भाभी देवर थे। थाना रामपुरा फूल पुलिस मृतक लडके के भाई इंदरजीत सिंह के बयान पर आरोपी जगदेव सिंह एवं मृतका के पति बलदेव सिंह खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार देर रात की है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गांव ढिपाली में रहने वाले रजिंदर सिंह नामक युवक के अपनी ही भाभी मनप्रीत कौर के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम संबंध थे। जिसके बारे में महिला के पति बलदेव सिंह को पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कई बार झगडा भी हुआ था। लेकिन दोनों प्रेमी नहीं परिवारों की बात नहीं माने। बीती रात को जब रजिंदर सिंह अपनी प्रेमिका मनप्रीत कौर को मिलने के उसके घर गया तो महिला के पति बलदेव सिंह ने अपने बडे भाई जगदेव सिंह के साथ मिलकर प्रेमी प्रेमिका पर तेजधार कसिया से हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने प्रेमी प्रेमिका के सिर पर वार करने के अलावा उन दोनों के शरीर के हर एक हिस्से में वार कर पैर टांग पीठ में कसिया से वार कर दोनों की हत्या कर दी। 

PunjabKesari

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजधार हथियार को मौके पर छोड फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना रामपुरा फूल पुलिस ने मृतकों मनप्रीत कौर एवं रजिंदर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा फूल पहुंचाया और घटना में उपयोग किए गए तेजधार कसिया को कब्जे में ले लिया। डीएसपी फूल जसवीर सिंह का कहना था कि पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी बलदेव सिंह एवं जगदेव सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News