पत्नी के भेजे वीजे पर कनाडा पहुंचे पति ने किया धोखा, मांगा इंसाफ

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 10:17 AM (IST)

अमृतसर : पहले लाखों रुपए खर्च करके बेटी की शादी की, उसके उपरांत ससुरालियों के दबाव डालने पर पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा, लेकिन जब लड़की ने पति को स्पाऊस वीजा पर वहां बुलाया तो वह उसने उसके पास पहुंचने की बजाय फोन बंद कर दिया और अब ससुराली वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर उसके मां बाप को कानूनी कार्रवाई रोकने के लिए धमकियां दे रहे हैं। यह आरोप वल्लां निवासी चरणजीत सिंह व उसकी पत्नी ने अपनी बेटी के पति और ससुरालियों पर लगाकर पंजाब सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

यहां आयोजित प्रैस कॉन्फ्रैंस में देते गांव वल्लां निवासी चरणजीत सिंह व उसकी पत्नी ने कहा कि 16 जनवरी 2020 को उन्होंने अपनी बेटी नवनीत कौर की शादी इंद्रजीत सिंह पुत्र रजवंत सिंह निवासी मूधल साथ सभी रीति-रिवाजों के साथ की थी। उन्होंने कहा कि लड़के वालों के कहने पर उन्होंने महंगे से महंगा मैरिज पैलेस बुक करवाया व शादी पर 5000000 रुपए खर्च किए, लेकिन कुछ समय बाद बेटी के ससुराल वाले और उसकी ननद लड़की को तंग परेशान और मारने पीटने रहते थे। एक बार लड़की ने तंग परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जिंदगी खत्म करने की कौशिश भी की थी।

इसके बाद लड़की के पेट में 8 हफ्तों से पल रहे बच्चे का उसकी ननद ने जबरदस्ती धोखे से एक निजी अस्पताल से गर्भपात भी करवा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने सभी दुख सहते हुए अपने पति की कनाडा जाने की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए ना चाहते हुए भी उनके कहने पर आईलेट्स की और स्टडी वीजा पर कनाडा गई और कुछ ही महीनों में वहां से अपने पति के लिए अपनी मेहनत से खर्च करके अपने डॉक्यूमैंट पर स्पाऊस वीजा भेज दिया। इस पर उनकी लड़की को बिना सूचित किए कुछ दिनों बाद उसका पति कनाडा चला गया और वहां जाकर उसने अपना फाेन बंद करके उससे पूरी तरह से संपर्क तोड़ दिया।

इस पर जब उन्होंने अपनी बेटी के ससुरालियों ने कहा कि उनके लड़के ने अब उनकी लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके ससुरालियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर आप कोई कार्रवाई या जबरदस्ती करोगे तो हम आपकी लड़की की अश्लील फोटो वायरल कर देंगे। लड़की के पिता चरणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि लड़के वाले शुरू से ही लड़की को परेशान करते थे और समय समय पर लाखों रुपए की मांग करते रहते थे, जो वे उनको देते रहे।

चरणजीत सिंह ने आरोप लगाया कि लड़के का मक्सद सिर्फ कनाडा जाना था, अपना मक्सद पूरे होते ही वह सभी रिश्ते नाते भूल गए हैं और हमारे साथ धोखा किया है। लड़की ने एन.आर.आई. कमिश्नर की तरफ से पुलिस कंप्लैंट करवा दी है और मामला महिला मंडल अमृतसर के पास पहुंच गया है। लड़की के पिता चरणजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कसूरवार को सजा देने की अपील की है।

लड़के वाले ने सभी दोषों को नकारा कहा कर रहे फंसाने का प्रयास

दूसरी ओर पत्रकारों के साथ लड़के इंद्रजीत के पिता रजवंत सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनको फंसाने के लिए झूठी कहानी घड़ी जा रही है। उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया, सभी आरोप झूठे हैं उन्होंने खुशी-खुशी अपनी बहू को कनाडा में रवाना किया था। इसकी उनके पास सबूत भी हैं लड़की कनेडा जाकर अपनी मनमानियां कर रही थी और जिसके कारण हमारे बेटे ने उसकी हरकतों को देखते हुए किनारा करने का मन बना लिया है और उनके पास जो लड़की की तस्वीरें हैं, वह उन्होंने ऐडिट नहीं की और लड़की वालों की ओर से उन्हें जान मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं, जिससे वह बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने भी पुलिस प्रशासन से मामले की छानबीन करके इंसाफ दिलाने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News