पत्नी से अदालत में चल रहा था तलाक का केस, पति ने कमरे में लगाया फंदा

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 08:18 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): पत्नी से अदालत में तलाक के चल रहे रहे केस से परेशान होकर पति ने रविवार दोपहर को कमरे में पंखे की कुंडी से परने के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंची थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर अमरजीत सिंह के अनुसार मृतक की पहचान लवकुश (25) के रूप से हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी और 3 साल से पत्नी से अदालत में केस चल रहा है।

पुलिस को दिए बयान में रिश्तेदार संतराम ने बताया कि मृतक 1 साल पहले दशमेश नगर में बने क्वार्टर में किराए के कमरे में रहने आया था और लेबर का काम करता था। उसी क्वार्टर में वह भी रहता है। दोपहर 2.30 बजे तक भी लवकुश कमरे से बाहर नहीं आया। शक होने पर जब जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी न खोलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो लवकुश का शव हवा में लटक रहा था। पुलिस ने संतराम के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई की है।
 

Mohit