फिरोजपुर में सनसनीखेज वारदात: पहले पत्नी से बेरहमी की हदें की पार फिर उठाया खौफनाक कदम, दिल दहला देगा मामला

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 04:55 PM (IST)

पंजाब डेस्क : फिरोजपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां चरित्र शक के चलते एक पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा इतना ही नहीं उसके होठों को प्लास से खींचा और पेचकस से वार भी किया। इतनी बेरहमी के बाद जब पत्नी बेहोश हो गई तो पति ने उसे मृत समझ कर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद उसने खुद सरकारी स्कूल में पहुंचकर पानी की टंकी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृत पति की पहचान मनप्रीत सिंह (32) निवासी गांव जवाहर सिंह वाला के रूप में हुई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनप्रीत सिंह को संदेह था कि उसकी पत्नी जिस स्कूल में मिड डे मील वर्कर थी का उसी स्कूल के अध्यापक से अवैध संबंध है। इस कारण उनका अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इसी वजह से रविवार को उनका फिर झगड़ा हुआ था। इस दौरान मनप्रीत ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद पत्नी को मृत समझकर खुद आत्महत्या कर ली। मनप्रीत ने इससे पहले खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी थी कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है। हालांकि महिला जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News