ऑटो में पति का शव, गोद में बच्चा लेकर अंतिम संस्कार के लिए भटकती रही महिला

punjabkesari.in Friday, Apr 30, 2021 - 10:59 AM (IST)

लुधियाना(राज): सिविल अस्पताल में आज एक महिला अपने पति का शव ऑटो में लेकर घूमती रही, फिर लोगों ने उसे कोविड क्रेमेशन मैनेजमैंट सैल में पहुंचाया। इसके बाद एन.जी.ओ. की एम्बुलैंस में उसके पति का शव रखकर शमशानघाट पहुंचाया और उसका अंतिम संस्कार करवाया गया। दरअसल, दोपहर को एक महिला ऑटो पर सिविल अस्पताल के अंदर आई। वह जोर-जोर से रो रही थी। उसके साथ ही उसके पति का शव पड़ा हुआ था, जबकि महिला की गोद में एक डेढ़ साल का बच्चा भी था। पहले ऑटो एमरजैंसी के बाहर आकर रुका। महिला ने कहा कि उसके पति की मौत हो गई है। उसने अंतिम संस्कार करवाना है। एमरजैंसी के बाहर खड़े व्यक्ति ने उसे मोर्चरी के पास भेज दिया। जहां लोगों ने उसे बताया कि अगर उसने अंतिम संस्कार करवाना है तो वह कोविड क्रेमेशन मैनेजमैंट सैल के पास चली जाए। 

सैल ने पहले दिन 28 मृतकों को करवाया अंतिम संस्कार
सिविल अस्पताल में संवेदना ट्रस्ट की जगह पर खुले कोविड क्रेमेशन मैनेजमैंट सैल ने पहले दिन 28 लोगों के शवों का संस्कार करवाया। यह सैल नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर स्वाति टिवाना की देखरेख में काम कर रहा है। उनकी तरफ से हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिनमें 95015-00101, 77197-12797 और 95015-00102 पर सम्पर्क किया जा सकता है।


जहां मौत हुई, उसी अस्पताल से श्मशानघाट तक पहुंचेगा शव
ज्वाइंट कमिश्नर स्वाति टिवाना ने बताया कि पहले मरीज की मौत होने के बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। जब किसी की मौत होगी तो अस्पताल इस संबंध में डॉ. हरवीर सिंह को (98154-77868) पर सूचित करेगा। फिर डॉ. हरवीर द्वारा अस्पताल को एक शव वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा व शव को संबंधित श्मशानघाट तक पहुंचाया जाएगा। जसदेव सेखों (80542-00092) यह सुनिश्चित करेंगे कि अंतिम संस्कार करने वाली टीम कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही है या नहीं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News