दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी और बेटे का कत्ल करके पति ने खुद को मारी गोली

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 12:29 PM (IST)

अमृतसर(सुमित): अमृतसर के मकबूल पूरा इलाके में गत देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात घटी। एक बैंक के बड़े अधिकारी ने अपने 5 वर्षीय बेटे और पत्नी का कत्ल करने के बाद खुद को भी गोली मार दी। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। 

जानकारी के अनुसार मृतक बिक्रमजीत सिंह मान पिछले 2 महीनों से किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर परेशान था। इसी के चलते उसने अपने बेटे और पत्नी का कत्ल कर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार का कहना है कि यह सब कैसे हो गया, उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं चला। इस घटना के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Sunita sarangal