हैवान बना पति! 4 साल से पत्नी को कमरे में किया बंद... बच्चा होने पर भी नहीं पिगला दिल
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 07:43 PM (IST)
संगरूर: जिले में एक महिला को बंदी बनाकर रखने का हैरानीजनक मामला सामने आया है। महिला को उसके पति द्वारा पिछले 4 सालों से कमरे में बंद करके रखा हुआ था और उससे मारपीट भी की जाती थी। मामला संगरूर के बग्गूआना बस्ती का है, जहां महिला घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का शिकार बनी। महिला का कलयुगी पति ने पिछले 4 सालों से कैद करके रखा हुआ था। इस दौरान उसके 2 महीने के मासूम बच्चो को भी महिला के साथ घर में बंद करके रखा हुआ था।

ऐसे हुआ बचाव
महिला जब इस इन सबसे तंग परेशान हो गई तो उसने बड़ी ही मुश्किल से कोशिश करके घर के रोशनदान से चिल्लाकर लोगों को से मदद मांगी। महिला की चिल्लाने की आवाजे सुनकर लोगों ने तुरन्त पुलिस को फोन किया। जिसके मौके पर थानी सिटी-1 की पुलिस पहुंची और ताला तोड़कर दोनों मां-बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
महिला को आजाद करवाने के बाद लोगों को उक्त खौफनाक सच का पता चला। पीड़ित महिला ने बताया कि, उसका पति जॉनी नशे का आदी है और आए दिन पैसों के लिए उससे मारपीट करता था, यहां तक कि उसे कई बार खाना भी नहीं देता था। उसका पति लूटपाट जैसी कई आपराधिक वारदातों में संलिप्त है। उसने उसे 4 सालों से बंद करके रखा है और कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर वापस आया है। आते ही वह उससे फिर मारपीट करने लगा। महिला ने पुलिस को बताया कि, वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। उसके पति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मौके पर महिला को उसके मायके परिवार के पास भेज दिया है और आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

