पत्नी के किसी और के साथ थे अवैध संबंध, पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 03:35 PM (IST)

तलवंडी साबो(मनीष): तलवंडी साबो के गांव लहरी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार करके उसके शव को खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने कथित आरोपी सुखदेव सिंह वासी गांव लहरी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान जसविन्दर कौर के रूप में हुई है।

थाना तलवंडी साबो के एस.एच.ओ. एस.आई. बलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाई मिठू सिंह वासी मंडी कलां के बयानों के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे जो 6 जनवरी को उक्त व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। 15 दिन बाद वो घर लौटी थी। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी का झगड़ा रहता था। पति ने 30-31 जनवरी की रात अपनी पत्नी के सिर पर घोटाना मार कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने मृतका के शव का संस्कार कर उसे खुर्द-बुर्द भी कर दिया। 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेव को गांव लहरी के बस स्टैंड से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भागने की फिराक में था। थाना प्रमुख बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। साथ ही पूछताछ दौरान उससे कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Content Writer

Sunita sarangal