PICS: मामूली कहासुनी के बाद हैवान बना पति, पहले पत्नी को चाकुओं से गोदा, फिर खुद पुलिस को दी सूचना

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 06:22 PM (IST)

लुधियाना(महेश): लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला का कत्ल घरेलू कलह के चलते किया गया है। मृतका की पहचान जसविन्दर कौर निवासी कैलाश नगर बस्ती जोधेवाल के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसाक जसविन्दर का पति रमेश कुमार शराब पीता था, इसलिए उनका अकसर झगड़ा होता था। गत रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद जसविन्दर अपने भतीजीयों के घर चली गई।

सुबह जब वह वापस लौटी तो देखा कि रमेश शराब पी रहा था। इसी दौरान फिर दोनों में मामूली झगड़ा हो गया और गुस्से में रमेश ने जसविन्दर पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि रमेश ने पहले उसके मुंह पर चाकुओं से वार किए और बाद में पेट में वार करके उसकी आंतड़ियां तक बाहर निकाल दीं। पति द्वारा कत्ल की गई पत्नी की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वह काफी दिल दहला देने वाली हैं।

यही नहीं आरोपी ने मृतका को मौत के घाट उतारने के बाद खुद ही पुलिस को फोन करके बताया कि उसने जसविन्दर का कत्ल कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे वाली जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Content Writer

Sunita sarangal