नवनिर्वाचित महिला कांग्रेसी पार्षद के पति को नशा तस्करी में 2 साल की कैद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 05:38 PM (IST)

होशियारपुर (जैन): हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में विजयी एक कांग्रेसी महिला पार्षद के पति को स्पैशल कोर्ट द्वारा एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत 2 साल की सजा सुनाई गई है। जानकारी अनुसार 17 फरवरी 2022 को थाना मॉडल टाऊन की ए.एस.आई जसबीर कौर पुलिस पार्टी के साथ जब समाज विरोधी तत्तवों की चैकिंग के लिए पैट्रोलिंग कर रही थी तो बलबीर कालोनी टी.प्वायंट पर काले रंग के स्पलैंडर बाइक (नंबर पी.बी07ए.एफ 7832) को जब रुकने का संकेत दिया गया तो बाइक सवार युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन जसबीर कौर ने सहयोगी पुलिस पार्टी की मदद से उसे काबू कर लिया। नाम, पता पूछने पर युवक की पहचान लवकेश उर्फ लव निवासी मोहल्ला ऋषि नगर के रूप में हुई। बाइक की तलाशी के दौरान उसमें छिपाया गया 62 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। 

पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत थाना मॉडल टाऊन में केस दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए स्पैशल कोर्ट के जज डा. मंदीप मित्तल ने आरोपी को एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत 2 साल की कैद व 20 हजार रुपए की जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न किए जाने की सूरत में 1 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। आरोपी युवक महिला कांग्रेसी पार्षद का पति बताया जा रहा है। उक्त मामला राजनीतिक क्षेत्रों में भारी चर्चा विषय बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila