नहीं देखा होगा ऐसा प्यार, पति ने अपनी पत्नी की याद में पेश की अनौखी मिसाल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 08:39 PM (IST)

चंडीगढ़: आज के समय में ऐसा प्यार शायद कहीं देखने को मिल सकता है। चंडीगढ़ के 75 वर्षीय विजय कुमरा ने अपने दिवंगत पत्नी की याद में संगमरमर की मुर्ति बनाई है। विजय कुमरा सुबह-शाम इससे बातें करता हैं और सारा दिन इसे देखता रहता है। आपको बता दें मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी  पसंदीदा पत्नी मुमताज की याद में आगरा का 'ताज महल' बनाया बनाया था। 

इस बारे में विजय कुमरा का कहना है कि उनकी पत्नी वीना ने 48 सालों में कभी भी उसे परेशन नहीं किया है। वह काफी गुस्से वाला था लेकिन उसकी पत्नी ने हमेशा इस बात को नजर अंदाज किया है। वह आज भी अपनी पत्नी वीना को भुलना नहीं चाहता, बल्कि उसके साथ समय बिताना चाहता है। विजय कुमरा का यह भी कहना है कि यह  कोई मुर्ति नहीं है उसकी पत्नी वीना है। उन्होंने कहा कि बेशक उसकी पत्नी अपनी शरीर छोड़ दिया है लेकिन उसकी आत्मा हमेशा उसके साथ है। 

विजय कुमरा ने कहा कि वह यह साबित करना चाहते हैं कि पति-पत्नी में अटूट प्यार हो सकता है। किसी एक के चले जाने से उसकी यादों को प्यार जीवित रखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार उन्होंने यह मुर्ति 1100 किलो वजन के संगमरमर से बनवाई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini