(तस्वीरें): पति के थे अवैध संबंध, पत्नी को हुआ शक तो दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2019 - 04:00 PM (IST)

लुधियाना (महेश): लुधियाना की भारती कालोनी में आज पति-पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। 


मिली जानकारी अनुसार मृतक पति पंकज और पत्नी पूनम का विवाह (2011) में हुआ था और उनके 2 बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) हैं। पंकज एक फैक्ट्री में काम करता था, जहां उसके साथ काम करती एक महिला से अवैध सम्बन्ध स्थापित हो गए थे।

उसी कारण पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा रहता था। आज सुबह भी उनका झगड़ा हो गया, जिस कारण दोनों पति-पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Vaneet