Love Marriage के बाद पति करने लगा पत्नी पर शक, नहीं सोचा था ऐसे होगा खौफनाक अंत

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 11:04 AM (IST)

लुधियाना (राज): 2 महीने पहले हुए एक प्रेम विवाह का सोमवार को दुखद अंत हो गया। जो पति शादी से पहले अपनी प्रेमिका पर जान मारता था, जब वह पत्नी बनी तो वह उस पर शक करने लग गया, जिससे दुखी होकर पत्नी ने सल्फास निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका गोबिंदगढ़ स्थित बलाला कालोनी की मीरा (23) है। सूचना मिलने पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची व शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति गुलशन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी मीरा और गुलशन कुमार ने 2 महीने पहले घर वालों के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह करवाया था। इसके बाद वे लुधियाना आ गए थे और गोबिंदगढ़ स्थित बलाला कालोनी में किराए के कमरे में रहते थे। ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि गुलशन अपनी पत्नी मीरा पर शक करता था कि उसके किसी के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर अक्सर उनसे झगड़ा होता था। पड़ोसियों का कहना है कि रात को गुलशन शराब पीकर आया और मीरा के साथ झगड़ा करने लगा।

उसने मीरा को बेरहमी से पीटा। उनका कहना है कि रात को जब शोर सुनकर वे कमरे में गए तो मीरा नीचे गिरी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। इसके अलावा शरीर पर कई चोटों के निशान थे और गुलशन शराब  के नशे में था। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिवार को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News