पत्नी को मोपड पर बिठाकर जा रहा था गुरुद्वारा साहिब, भयानक हादसे ने ली दोनों की जान

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 02:59 PM (IST)

बटाला (खोखर): आज सुबह जालंधर रोड पर अचल साहिब माथा टेकने जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत होने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी अनुसार गुरबचन सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी घुम्मन कलां अपनी पत्नी जगीर कौर को मोपड पर बिठा कर गुरुद्वारा अचल साहिब माथा टेकने जा रहे थे, जब वह गुरुद्वारा साहिब के निकट पहुंचे तों उनकी मोपड बेकाबु होती हुई पेड के साथ टकरा गई। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको 108 एम्बुलैंस के कर्मचारियों ने तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने जगीर कौर को मृतक करार दे दिया ओर गुरबचन सिंह की हालत गंभीर होती देख अमृतसर रेफर कर दिया, जहां रास्ते में गुरबचन सिंह की भी मौत हो गई।

Mohit