I.I.A. Punjab Chapter को मिला नया चेयरमैन, प्रितपाल सिंह आहलूवालिया की शानदार जीत

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 05:55 PM (IST)

पटियाला  : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) पंजाब चैप्टर के वकारी चुनाव में पटियाला के निवासी और पंजाब के वरिष्ठ आर्किटेक्ट प्रितपाल सिंह आहलूवालिया पंजाब चैप्टर की नई टीम के चेयरमैन चुने गए हैं। 61 फीसदी वोट लेकर प्रितपाल सिंह आहलूवालिया इस पद पर काबिज हुए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स भारत भर के आर्किटेक्ट्स का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इसके सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद हैं और विभिन्न राज्यों में इसके चैप्टर और केंद्र कार्यशील हैं।

इस चुनाव में आर.एस. संधू खजांची के पद के लिए विजेता हुए हैं। इसके अलावा लुधियाना से राजन टांगरी और जालंधर से संजय कुमार ज्वाइंट सचिव के पद के लिए विजेता हुए हैं। जालंधर से दिनेश भगत वाइस चेयरमैन के पद के लिए विजेता हुए हैं। इसके अलावा पंजाब चैप्टर के लिए 10 एग्जिक्यूटिव सदस्य भी विजेता रहे हैं। इनमें लुधियाना से रविंदर सिंह, पूजा वरमानी, सांची गोयल, प्रभप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह; मोहाली से राजिंदर कौर और अमनजीत कौर तथा पटियाला से राकेश अरोड़ा, मनीषा जिंदल और मोहन सिंह शामिल हैं। प्रितपाल सिंह आहलूवालिया पंजाब के प्रैक्टिसिंग आर्किटेक्ट हैं। वह मोहाली और पटियाला में आर्किटेक्चर के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं और लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटड के डायरेक्टर के रूप में भी सेवाएं निभा रहे हैं।

 इंदू अरोड़ा पटियाला सेंटर के चेयरमैन और संगीता रानी वाइस चेयरमैन बनी

आई.आई.ए. के इस वकारी चुनाव में पटियाला सेंटर के चेयरमैन के चुनाव में वरिष्ठ आर्किटेक्ट इंदू अरोड़ा चेयरमैन, जबकि संगीता रानी वाइस चेयरमैन बनी हैं। संजीव के. गोयल पटियाला चैप्टर के ऑनरेरी खजांची के पद के लिए विजेता हुए हैं। रानी मधु, हरप्रीत सिंह और भाविका गोयल पटियाला चैप्टर के एग्जीक्यूटिव सदस्य के पद के लिए विजेता हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News