I.S.I ने भारतीय कश्मीर में प्रमुख लोगों की हत्या की साजिश रची

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 05:44 PM (IST)

गुरदासपुर: पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी आई.अस.आई ने हाल ही में भारत के खिलाफ एक नई खतरनाक साजिश तैयार की है। इस साजिश के तहत पाकिस्तान कुछ नए आतंकियों का एक गिरोह तैयार कर भारतीय कश्मीर में प्रमुख नेताओं की हत्या करेगा। इस योजना के पीछे का मुख्य उद्देश्य है कि सारी दुनिया में यह संदेश जाए की भारतीय कश्मीर मे अभी शांति स्थापित नहीं हुई है। 

सूत्रों के अनुसार पाक अधिकृत कश्मीर में आई.एस.आई के उच्च अधिकारियों को आंतकवादी सरगनाओं की मीटिंग में तय किया है कि कश्मीर में टार्गेट किलिंग को तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी लेने के लिए नए नाम से आंतकवादी गिरोह तैयार किया जा रहा है। भारतीय गुप्तचर एंजेसियों के अनुसार आई.एस.आई ने शुरुआती 200 लोगों की एक हिट लिस्ट भी तैयार की गई है, जिनकी हत्या से सनसनी फैलने की योजना है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal