IAS अफसर बाढ़ पीड़ितों के लिए देंगें मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 दिन का वेतन

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 10:55 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के आईएएस अफसरों ने आज बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है। पंजाब स्टेटे आईएएस आफिसर्ज एसोसिएशन के सचिव अजॉय शर्मा ने बताया कि पंजाब कैडर के सभी आईएएस अधिकारियों ने सर्वसम्मति से अपना एक दिन के वेतन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देने का फैसला किया है।  



कैप्टन ने मदद कार्यों की निगरानी के लिए मंत्रियों की लगाई ड्यूटी
वहीं सतलुज दरिया में भाखड़ा डैम से छोड़े पानी के कारण जिला रूपनगर, जालंधर और कपूरथला के गांवों में आई बाढ़ से हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने आज बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाए जाने के कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने रूप नगर में कामकाज की निगरानी रखने के लिए उद्योग मंत्री सुंदरशाम अरोड़ा और तकनीकी शिक्षा मंत्री एसएस चन्नी की जिम्मेदारी लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने जिला जालंधर और कपूरथला में बाढ़ पीड़ितों की निगरानी की लिए राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशू को जिम्मेदारी सौंपी है।

Mohit