विदेश गई पत्नी ने नहीं भेजा वीजा तो पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 04:09 PM (IST)

संगरूर : गांव बढरुखा में एक अनौखा मामला सामने आया है व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पास विदेश न पहुंच पाने कारण गुस्से में आकर एक युवक का अपहरण कर लिया। व्यक्ति की पहचान हरजिंदर सिंह निवासी बढरुखा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरजिंदर की शादी 3 साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी स्टडी वीजा पर इंग्लैंड गई थी। लड़की की पढ़ाई का सारा खर्च हरजिंदर सिंह ही कर रहा था। परन्तु अभी तक वह अपनी पत्नी के पास विदेश नहीं जा पाया जिस कारण उसमें काफी गुस्सा था। इसी चलते हरजिंदर ने अपने बिचौलिए लक्षमण के बेटे कर्मवीर का अपहरण कर लिया। 

संगरूर से एस.पी.डी. पलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास लक्षमण  सिंह गांवन लिद्दड़ा ने पुलिस के पास एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी कि उनका लड़का कर्मवीर (26) दुकान से घर नहीं आया और उसका फोन भी नहीं चल रहा है। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो जांच में पता चला कि हरजिंदर सिंह ने उसका अपहरण किया है। उसने ऐसा रंजिश के चलते किया है। उसके खिलाफ धारा 365 तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद अपहृत लड़के को ढूंढ लिया लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini