अगर आप भी दिल्ली और हरियाणा जा रहे हैं By Road तो पढ़ लें यह खबर

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 05:50 PM (IST)

चंडीगढ़: दिल्ली और हरियाणा वाया रोड जाना लोगों को महंगा पड़ सकता है। हरियाणा सरकार द्वारा टोल प्लाजा के रेटों में बढ़ौतरी करने की सूचना मिली है। लोगों को महंगाई का यह एक और बड़ा झटका लग सकता है। के.एम.पी. (कुंडली-मानसेर-पलवल) और के.जी.पी. (कुंडली गाजियाबाद-पलवल) के साथ हरियाणा सरकार ने सभी टोल टेक्स में बढ़ोतरी करने जा रहा है जिससे बॉय रोड सफर करना महंगा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार राज्य के लगभग सभी टोल टैक्सों की दरें 1 अप्रैल से महंगी होगी। गौरतलब है कि एन.एच.आई. (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के निर्देशों पर टोल टैक्स के बढ़ोतरी होगी। 

इन टोल रेटों में 5 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बढ़ी हुई टोल दरें 31 मार्च आधी रात को ही यह लागू हो जाएंगी। कार चालकों को पलवल से नूह तक 45 रुपए, तावडू तक 70 रुपए और गुरुग्राम तक लगभग 90 रुपए टोल देना होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News