अगर निकल रहे हैं घर से बाहर तो पहले पढ़ लें ये खबर

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 03:32 PM (IST)

जालंधर: अगर आप घर से निकलने की सोच रहे हैं तो अभी जरा रूक जाइए क्योंकि किसानों का धरना खत्म हो गया है लेकिन हाईवे बंद होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। 

आपको बता दें कि बीते दिन हरियाणा के घरौंडा में किसानों पर जबरदस्त लाठीचार्ज हुआ था इसी के चलते आज किसानों ने पंजाब बंद का ऐलान किया था। आज दोपहर 12 से 2 बजे तक के लिए पंजाब को किसानों ने पूरी तरह से बंद कर दिया था। इतना ही नहीं टोल प्लाजा और हाईवे भी जाम कर दिए थे। इस बंद का असर धरना खत्म होने के बाद भी नजर आ रहा है। हाईवे जाम होने के कारण बहुत लंबा जाम लग गया है और यात्रियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News