Shaadi.Com पर ढूंढ रहे हैं अपने लिए Partner तो हो जाएं सावधान, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा..

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 12:21 PM (IST)

लुधियाना (राज): अगर आप भी शादी डॉट काम के जरिए अपना लाइफ पार्टनर देख रहे हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, शादी डॉट कॉम में गलत जानकारी डाल शादी रचाकर फिर दहेज की मांग करने वाले पति और ससुरालियों के खिलाफ थाना वुमन सैल की पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह मामला सैक्टर-11बी, चंडीगढ़ की रहने वाली रिधिमा की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शदी चैतन्य शर्मा के साथ शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। जिसमें आरोपी ने अपनी गलत जानकारी अपलोड की थी। शादी के बाद आरोपी और उसके परिवार वाले दहेज के परेशान करने लग गए थे। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने जसप्रीत कौर की शिकायत पर पति की मौत के बाद दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में सास बलवीर कौर व ससुर इंदरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, दोनों ही मामलों में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Content Writer

Vatika