IG अमर सिंह चहल के साथ हुई करोड़ों की ठगी का मामला, 3 और आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 04:24 PM (IST)
पटियाला (बलजिन्द्र): साइबर क्राइम पुलिस ने आई.जी. अमर सिंह चहल के साथ हुई करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में 3 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 को महाराष्ट्र से और एक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस तीनों का पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे गहन पूछताछ करेगी।
यह उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त आई.जी. अमर सिंह चहल के साथ 8 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया था। इसके बाद पटियाला पुलिस हरकत में आई और साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की।
पटियाला की साइबर क्राइम पुलिस अब तक इस मामले में 10 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से अधिकांश महाराष्ट्र से गिरफ्तार किए गए हैं और अब एक व्यक्ति को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से बड़ी संख्या में मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए थे। पटियाला पुलिस ने अब तक इस मामले में 2 दर्जन से अधिक बैंक खातों को फ्रीज भी किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

