गुरदासपुर में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा Action, चार जगहों पर चला JCB

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 08:49 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर नगर परिषद ने अध्यक्ष बलजीत सिंह पाहड़ा और ईओ अरुण कुमार के निर्देश पर शहर के आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। नगर परिषद की टीम ने चार अवैध कॉलोनियों में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

नगर परिषद के सुपरिंटेंडेंट अशोक कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग विंग को सूचना मिली थी कि शहर के आसपास बिना मंजूरी के कॉलोनियां काटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। जांच के दौरान बाबा टहल सिंह गुरुद्वारे के पीछे एक तथा गांव नबीपुर के पास तीन अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई। इसके बाद नगर परिषद ने इन सभी पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।

अशोक कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसी कॉलोनियों में नगर परिषद की ओर से सड़क, सीवरेज और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। इसके अलावा, जमीन की रजिस्ट्री कराने में भी परेशानी आ सकती है। उन्होंने लोगों से अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखने और प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता की जांच करने की सलाह दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News