मुख्यमंत्री का नाम लेकर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को नोटिस जारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 09:07 AM (IST)

जालंधर (नरेन्द्र मोहन): पुडा और पंजाब पुलिस के पास दिलचस्प मामला आया है। मामला जिला बठिंडा के रामपुरा में बनी एक अवैध कॉलोनी का है जिसे मौखिक रूप से मुख्यमंत्री भगवंत मान के रिश्तेदार की हिस्सेदारी वाली कॉलोनी बताकर बेचा जा रहा था। अब इस मामले में लोगों से धोखा होने के बाद जागे पुडा विभाग ने भी कॉलोनी मालिकों को नोटिस निकाले हैं और पुलिस ने रामपुर के डी.एस.पी. को जांच का कार्य सौंपा है।

ये मामला तब खुला जब चंडीगढ़ वासी राजिंदर कुमार ने रामपुरा के बरनाला मार्ग और मौड़ मार्ग पर 2 अनधिकृत कालोनी मालिकों से कुछ प्लाट खरीदने के लिए लाखों की राशि पेशगी दी। उन्हें कहा गया था कि प्रस्तावित कॉलोनी में मुख्यमंत्री के एक रिश्तेदार का हिस्सा है इसलिए किसी प्रकार की चिंता वाली बात नहीं। आज उस प्लाटों की रजिस्ट्री करवाने का दिन था परन्तु दोनों ही कॉलोनी मालिकों ने आवासीय प्लाटों की बजाय कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाने की बात रख दी।इसके बाद विवाद बढ़ा और पंचायतें भी हुई परन्तु कालोनी मालिक इसी बात पर अड़े रहे। इसके बाद चंडीगढ़ वासी ने इसकी शिकायत ‘पुडा’ और एस.एस.पी. बठिंडा में करा दी। उसने आरोप लगाया है कि कॉलोनी मालिकों ने दावा किया था कि कॉलोनी ‘पुडा’ द्वारा स्वीकृत है परन्तु कालोनी न तो पुडा द्वारा स्वीकृत थी, न कोई सी.एल.यू. था और न ही कोई एन.ओ.सी. थी। आरोप के अनुसार कालोनी मालिक अब उसकी पेशगी राशि भी वापस नहीं दे रहे और उसे धमकियां दी जा रही है। 

शिकायतकत्र्ता ने सरकार से इंसाफ की मांग की है। इधर शिकायतकत्र्ता के पत्र पर पुडा ने दोनों कॉलोनी मालिकों को नोटिस निकाल दिए हैं।  दोनों में से एक कालोनी 6 एकड़ भूमि पर बनी है जो बरनाला-बठिंडा मार्ग पर है  जबकि दूसरी कॉलोनी मौड़ मंडी मार्ग पर है। दोनों कालोनियों में अधिकतर प्लाट लोगों को धोखा देकर बेचे जा चुकें हैं। इस बारे में कॉलोनी मालिक हरीश शर्मा का कहना था कि उन्होंने तो कृषि भूमि खरीदी थी और कृषि भूमि ही बेची है। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रोजैक्ट में मुख्यमंत्री के किसी रिश्तेदार होने की बात गलत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News