घर में चल रही शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में अवैध शराब व अन्य सामान बरामद

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 05:53 PM (IST)

बठिंडा (विजय): बीड़ तालाब बस्ती नंबर 3 में बाहर खेतों में स्थित एक घर में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी जिस पर एक्साइज विभाग व पुलिस ने छापामारी करके 100 लीटर अवैध शराब व अन्य सामान बरामद किया। उक्त शराब बनाने वाला आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

एक्साइज इंस्पेक्टर भुपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती नंबर 3 में एक व्यक्ति ने घर पर अवैध तौर पर शराब बनाने की पूरी व्यवस्था की हुई है। उन्होंने पुलिस को साथ लेकर उक्त आरोपी अजीत सिंह निवासी बस्ती नंबर 3 के घर पर छापामारी की। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर से 100 लीटर अवैध शराब के अलावा शराब स्टोर करने के कई ड्रम, शराब निकालने वाली भट्टी, पाइपें व अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पशुओं वाले बरामदे में पाइपें आदि अंडरग्राऊंड डालकर शराब निकालने के पक्के प्रबंध किए हुए थे। पुलिस ने सारा सामान कब्जे में ले लिया है व फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News