अवैध संबंधों के शक ने उजाड़ दिए 2 परिवार, पति-पत्नी को दी रूंह कंपा देने वाली मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 12:27 PM (IST)

अबोहर: उप मंडल के गांव झोरड़खेड़ा गांव में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पति-पत्नी का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। सूचना मिलते ही एस.एस.पी. के नेतृत्व में गठित टीम ने 2 घंटे में कत्ल की गुत्थी सुलझा कर कातिल को काबू कर लया। बहावाला थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम सिंह पुत्र  चन्नन सिंह और उसकी पत्नी सुखदीप कौर गांव में ही मजदूरी करते थे। गांव निवासी बलदेव सिंह ने सोमवार रात अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक में पुरुषोत्तम सिंह व उसकी पत्नी की हत्या कर दी।पुरुषोत्तम सिंह की तरफ से पिछले तीन-चार दिनों से अपने रिश्तेदारों के फोन कॉल का जवाब नहीं देने के कारण जब  देर रात रिश्तेदारों ने घर आकर देखों तो कमरे में दोनों की लाशे मिली। 

इस संबंधित थाना बहाववाला को सूचना दी गई। इस मौके पर एस.एस.पी जिला फाजिल्का भूपिंदर सिंह सहित एस.पी. जी एस संघा, डी.एस.पी. बलुआना विभोर शर्मा और एस.एच.ओ. ने अपनी टीम के साथ आसपास लगे सी.सी.टी..वी  कैमरों की जांच से हत्यारे के सुराग ढूंढ निकाला। पुलिस ने हत्यारे बलदेव सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पुरुषोत्तम सिंह की हत्या की थी। हत्या करते समय उसकी पत्नी जाग गई तो उसने भी उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ हत्या की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के हवाले कर दी गई। 

Content Writer

Vatika