पति को महिला पुलिस मुलाजिम के साथ रंगे हाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, जमकर हुआ हंगामा

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 06:23 PM (IST)

जालंधर (सोनू): यहां के मकसूदां के जवाला नगर में सोमवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने अपने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने के आरोप लगाए। 

4 घंटे से पुलिस मुलाजिम महिला के घर के बाहर बैठी महिला ने आरोप लगाते कहा कि मेरा पति घर के अंदर है।  अगर महिला खुद को बेकसूर बता रही है तो पहले घर का गेट क्यों नहीं खोला गया।

इतने में जब महिला पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंची तो घर का गेट खुलवाया गया। जब अंदर तलाशी ली गई तो महिला पुलिस मुलाजिम घर के अंदर अकेली थी। गुस्साई महिला का कहना  है कि इतने में उसका पति घर की छत्त से भगा दिया गया है। इस बीच दोनों महिलाओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई।

Content Writer

Vatika