रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध काम, पुलिस टीम ने लिया एक्शन

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 11:01 AM (IST)

अमृतसर: रेस्टोरेंट में पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई को लेकर अहम खबर सामने आई है। अमृतसर में स्थित रणजीत एवेन्यू में देर रात रेस्टोरेंट पर पुलिस ने लाइव रेड की और यूरोपियन नाइट नाम के रेस्टोंरेंट पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। रेस्टोरेंट की आड़ में नाजायज तौर पर हुक्का बार चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। 

जानकारी के अनुसार ए.सी.पी. सहित टीम  को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त हुक्का बार में रेड की। पाबंदी के बावजूद रेस्टोरेंट हुक्का बार अवैध रूप से चल रहा था। इस दौरान लोग कश लगाते हुए नजर आए। पुलिस ने अवैध सामान अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila