‘भारत बंद’ का जालंधर में प्रभाव: बाजारों में दुकाने बंद और सुनसान दिखी सड़कें

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 10:59 AM (IST)

जालंधर: केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसान संगठनों की तरफ से आज 12 घंटो के लिए ‘भारत बंद ’ का न्योता दिया गया है। आज किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे हो रहे हैं। यह ‘बंद ’ सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इसी के अंतर्गत जालंधर में भी भारत बंद का प्रभाव देखने को मिला। 


जालंधर के पी.ए.पी. चौक में भारतीय किसान यूनियन की तरफ से चक्का जाम किया गया और केंद्र सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन ज़ाहिर किया जा रहा है। एक तरफ जहां जालंधर में बाज़ार बंद पड़े हैं, वही सड़कें भी बेहद सुनसान दिखाई दे रही है।

हाईवे पर जाम लगा कर किसान जत्थेबंदियों की तरफ से कृषि कानूनों के विरोध में रोष जाहिर किया जा रहा है। यहां बता दें कि प्रदर्शन के दौरान शहर में दूध और सब्जियां की स्पलाई भी नहीं होने दी जाएगी। हालांकि एंबुलेंस, एमरजैंसी सेवाओं नहीं रोकी जा रही हैं। 


लोहियां खास में शराब के ठेके और एकमात्र दुकानों को छोड़ कर बाकी शहर बंद 
लोहियें ख़ास में सुबह से ही भारत बंद का प्रभाव देखने को मिला। सिर्फ शराब के ठेके और सत्ताधारी चहेतों  की एकमात्र दुकानों को छोड़ कर बाकी सभी दुकाने  बंद रही। पुलिस कर्मचारी ने भी स्थानीय टी पॉइंट पर नाका लगा कर वाहनों को रोका।

जानो क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
इस दौरान सड़क यातायात बंद करने की योजना है। दुकानों, माल, बाज़ार और डेयरी जैसे स्थानों को बंद रखा जाएगा। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जनतक स्थानों को भी बंद रखा जाएगा। इस दौरान पेट्रोल पंप, मैडीकल स्टोर, एंबुलेंस आदि जैसी सेवाओं को छूट रहेगी।

क्या है मुख्य मांगे?
तीन कृषि कानूनों को रद्द करना
एम.एस.पी और खरीद पर कानून बनाना
किसानों के खिलाफ सभी पुलिस केस रद्द करने
बिजली बिल और प्रदूषण बिल वापस करना
डीज़ल, पेट्रोल और गैस की कीमतों को कम करना

Content Writer

Tania pathak