गुरदासपुर में आज जनता कर्फ्यू का असर, छाया सन्नाटा

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2020 - 11:47 AM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): दुनिया भर में फैल चुके खतरनाक कोरोनावायरस का कहर अब भी जारी है। भारत में भी कोरोनावायरस के मामलों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके मद्देनजर आज रविवार को पूरे भारत में जनता कर्प्यू का ऐलान किया गया है। इस दौरान पंजाब के गुरदासपुर जिले के इलाकों में जनता कर्फ्यू का असर कुछ खास अंदाज में देखने को मिला है। 

जानकारी के अनुसार शहर की सब्जी मंडी बंद होने के कारण रेहड़ी फेरी वालों का धंधा भी बंद रहा।

इसके साथ ही शहर में बसों की यातायात के साथ हर तरह की यातायात भी बंद है, जिस कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया हुआ है। यदि बात करें शहर के अस्पतालों की तो वहां भी सुन्न छाई हुई है।

यह भी बताया जाता है कि शहर में सुबह से ही पुलिस कर्मचारियों की मौजुदगी भी कम ही दिखाई दी है। बताया जाता है कि जिन सड़कें पर भीड़ की धड़थल्ली मची होती थी और सड़क से गुजरना मुश्किल होता था, आज वह सड़कें बिल्कुल ही खाली दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि कोरोनावायरस के खतरनाक कोरोनावायरस को बढ़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक को समूचे पंजाब में लॉकडाउन का ऐलान किया है।

बता दें कि पहले बुधवार तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया था।

Edited By

Sunita sarangal