पंजाब की 5 किसान जत्थेबंदियों का अहम ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Aug 20, 2022 - 09:49 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब से जुड़ी 5 किसान जत्थेबंदियों द्वारा ऐलान किया गया है कि राज्य के किसानों के मुद्दों को लेकर 6 जगह पर बड़ी किसान कांफ्रैंस की जाएगी। ये कांफ्रैंस आगामी महीने के दौरान की जाएंगी तांकि किसानों व पंजाब के पानी से जुड़े मुद्दों को लोगों के सामने व सरकार के समक्ष रखा जा सके।

यह फैसला शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई किसान जत्थेबंदियों की बैठक में लिया गया। बैठक में बलबीर सिंह राजेवाल, प्रेम सिंह भंगू, बोघ सिंह मानसा, कंवलप्रीत सिंह पन्नू, हरजिंद्र सिंह टांडा व अन्य किसान नेता शामिल हुए। भकियू नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में फैली लंबी बीमारी की वजह से करीब सवा लाख पशुओं की मौत हुई है, जिससे सीघे तौर पर सहायक धंधा करने वाले किसानों को तकरीबन 1200 करोड़ रुपए का नुक्सान झेलना पड़ा है। उन्होंने मांग की सरकार इस आपदा की घड़ी में किसानों व डेयरी फार्मरों का हाथ पकड़े और उन्हें पशुओं की मौत का प्रति पशु एक लाख रुपए मुआवजा अदा करे। 

Content Writer

Vatika