पंजाब की राजनीति का अहम दिन, किसी का साकार हुआ सपना और किसी का टूटा दिल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 02:10 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब की राजनीति में बुधवार का दिन दो पार्टियों के प्रधानों के जीवन अहम बदलाव लेकर आया है। दोनो बदलाव प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से जुड़े हैं। इसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रधानों के राजनीतिक जीवन में बड़ा उलट फेर हुआ है।

यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस की हार पर मंथन, इस वजह से हुआ पार्टी को नुक्सान

भगवंत मान जो कि आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान हैं और आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिद्धू जो पिछले लंबे समय से राज्य के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे। वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की निराशाजनक हार के बाद आज अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है। यानि एक पार्टी के प्रधान का राजनीतिक करियर सरकार के मुखिया तक पहुंच गया वहीं दूसरी पार्टी के प्रधान का मुख्यमंत्री बनने का सपना भी अधूरा रह गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash