पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक कल, लिए जा सकते हैं कई फैसले

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 11:00 PM (IST)

चंडीगढ़ : राज्य के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें कई विषयों पर विचार किया जाएगा। पंजाब कैबिनेट की यह बैठक कल शाम 4 बजे होगी। 

जिक्रयोग्य है कि राज्य में मान सरकार एक्शन मोड में है। सत्ता में आते ही सी.एम. भगवंत मान सरकार द्वारा एक के बाद एक बड़े फैसले लिए जा रहे हैं, जिन्हें लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी मान सरकार ने राज्य में 25 हजार सरकारी नौकरियां देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। इन 25000 सरकारी नौकरियों में से 10,000 पद पंजाब पुलिस में भरे जाएंगे जबकि 15000 नौकरियां बाकी विभागों में दी जाएंगी। वहीं अब कल की होने जा रही बैठक में भी कई बड़े फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News