अहम खबर: अमृतपाल की माता ने हेरीटेज स्ट्रीट पर लगाया पक्का मोर्चा

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 11:23 AM (IST)

अमृतसर: वारिस पंजाब के जत्थेबंधी प्रमुख व  खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को पंजाब जेल में ट्रांसफर करने को लेकर सरकार से शुरुआती बातचीत असफल रहने के बाद अमृतसर में अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर ने श्री दरबार साहिब  के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर पक्का मोर्चा लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा : नताशा शर्मा

हाल ही में बलविंदर कौर अपने बेटे अमृतपाल सिंह और 9 साथियों को पंजाब लाने की मांग को लेकर गृह सचिव से मिलने गईं, लेकिन सरकार के साथ उनकी पहली बातचीत असफल रही। उल्लेखनीय है कि वारिस पंजाब जत्थेबंदी के प्रमुख व डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर उसके माता-पिता, नजरबंद सिख नौजवानों के पारिवारिक मैंबर और सिख संगठनों के नेताओं की श्री दरबार साहिब के पास हेरीटेज स्ट्रीट पर भूख हड़ताल चौथे दिन में दाखिल हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here      

News Editor

Urmila