अहम खबरः कल पंजाब बंद की कॉल, जानें क्या रहेगा समय

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 06:00 PM (IST)

चंडीगढ़ः पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर विवादों में घिरी पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस मामले को लेकर संत समाज ने 10 अक्तूबर को पंजाब बंद का ऐलान किया है। इस बंद के समर्थन में आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी सहित अनुसूचित जाति गठबंधन ने भी साथ दिया है। यहीं नहीं, घोटाले को लेकर पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी एस.आर. लद्दड़ भी इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक जत्थेबंदियां मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग कर रहीं हैं।

इसके अलावा भगवान वाल्मिकी टाइगर फोर्स द्वारा भी 10 अक्तूबर को पंजाब बंद की कॉल दी गई है। फोर्स के चेयरमैन अजय खोसला ने कहा कि हाथरस की घटना में अभी तक सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठा सकी। खोसला ने कहा कि यू.पी. सरकार अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है और पुलिस का कार्यकाल भी शक के घेरे में है, हर बार कोई ना कोई कहानी बनाकर इस घटना में पेश की जा रही है। इसके विरोध में उन्होंने पंजाब बंद की कॉल दी है, जो सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने सभी धार्मिक और सामाजित जत्थेबंदियों के अलावा दुकानदारों को भी बंद का समर्थन करने की अपील की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News