अहम खबर: CM भगवंत मान ने दी इस प्रोजेक्ट को मंजूरी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहरी विमानन क्षेत्र में राज्य के इतिहास को दिखाने के उद्देश्य से पटियाला में 'पंजाब एविएशन म्यूजियम' स्थापित करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री ने पंजाब राज्य सिविल एविएशन कौंसिल के प्रस्ताव पर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विमानन संग्राहलय के क्षेत्र में पंजाब का एक सदियों पुराना इतिहास है, जिसे आने वाली पीढ़ियों को सही तरीके से बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पटियाला में सिविल एयरोड्रोम स्थापित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय में राज्य के उड्डयन क्षेत्र के इतिहास और कलाकृतियों को जरूर प्रदर्शित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा इस संग्रहालय में हवाई जहाज के मॉडल, तस्वीरें, नक्शे, एनिमेशन के माध्यम से मॉडलों की प्रस्तुति, पायलटों और अन्य कर्मचारियों के कपड़े और उपकरण भी दिखाए जा सकते हैं। भगवंत मान ने यह भी कहा कि संग्रहालय में पत्रिकाओं, तकनीकी मैनुअल, तस्वीरों और व्यक्तिगत अभिलेखागार को भी प्रदर्शित करना चाहिए जिनका उपयोग अक्सर विमानन शोधकर्ताओं द्वारा पुराने विमानों की मुरम्मत के लिए लेख या किताबें या तकनीशियन लिखने के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा कि 350 एकड़ क्षेत्र में फैला 'पटियाला एविएशन कॉम्प्लेक्स' एक विरासत संस्थान है, जिसकी स्थापना 20वीं सदी के पहले दशक में हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लब में छात्रों के लिए मैदानी सिखलाई के लिए पूरी सहूलियतों से लैस लाइब्रेरी, आधुनिक उपकरण, साथ ही उड़ान प्रशिक्षण के लिए सिंगल इंजन सेसना 172 जहाज के ग्लास कॉकपिट का सिम्युलेटर पहले ही मौजूद है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नया संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों को उड्डयन के क्षेत्र में राज्य के इतिहास को जानने में मदद करेगा। भगवंत मान ने लोक निर्माण विभाग को इस पूरे प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से सुचारू रूप से पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila